रामलीला मेले में जाली नोटों के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

रामलीला मेले में जाली नोटों के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना कटरा क्षेत्र के रामलीला के मेले में नकली नोट चलाने की सूचना पर पवन कुमार पाण्डे प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा, उo निo इतेश आदि पुलिस ने रामलीला मेले से अकील उसके साथी इरफान हुसैन थाना भुता जिला बरेली को गिरफ्तार कर नकली नोट बरामद किया है।

प्रंयाक जैन क्षेत्राधिकारी तिलहर ने बताया की थाना कटरा पुलिस को सूचना मिली थी कि रामलीला मेले में नकली नोट चलाने की सूचना मिलने पर थाना कटरा प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बरेली जनपद के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया इनके कब्जे से 100 के 152 नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरेली के सेटेलाइट पर सोनू नाम का व्यक्ति ने 6000 रुपए में खरीदे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article