भानु भुरिया ने कांग्रेस से तीन गुना भीड़ जमा कर कांग्रेसियों के उड़ाए होश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया ने नामांकन रैली के पहले जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की झाबुआ जिले की तीनों सीटों पर भाजपा अपना परचम ऐतिहासिक मतों से लहराएगी। भानु भुरिया ने कहा यह जो आप आज अपार जन समूह देख रहे हो उसी से अंदाजा लगा सकते हो कांग्रेस के कांतिलाल और उनके बेटे विक्रांत के बहकावे में झाबुआ की जनता अब आने वाली नहीं है इनका टाईम खत्म हो चुका है अब युवाओं का जमाना है। 45 साल की राजनीति में कांतिलाल भुरिया ने झाबुआ जिले के आदिवासियों को सिर्फ ओर सिर्फ बेवकूफ बनाया है।

हमारे लाडले मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में जन कल्याणकारी अनेक योजनाएं चलाकर मध्य प्रदेश के गरीब तपके के लोगों के साथ-साथ भाई शिवराज सिंह चौहान ने अपनी लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने एक हजार रुपए डाले हैं। हर जाति धर्म एवं वर्ग के लोगों का ख्याल एवं चिन्ता कर मध्य प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता का कल्याण किया है। झाबुआ भाजपा प्रत्याशी भानु भुरिया की नामांकन रैली एवं आम सभा में अपार जन समूह उमड़ा सभा स्थल भी छोटा पड़ गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराणा, पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया, योगेश नहार, इरशाद कुरेशी, भूपेंद्र सिंह सिगाड़, आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में जन समुह के साथ नारे बाजी करते हुए रैली निकाल कर मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी भानु भुरिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article