अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफतार | New India Times

अबरार अहमद खान/मो मुजम्मिल, जबलपुर (मप्र), NIT:

अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफतार | New India Times

जबलपुर के पुलिस थाना गढ़ा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करने के उद्देश्य से अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में पुलिस थाना टीम द्वारा बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों को पड़कर अवैध हथियार बरामद किए गए जिसमें से दो पिस्तौल दो जिंदा कारतूस एवं एक देसी कट्टा 315 बोर एक जिंदा कारतूस दो बटनदार चाकू एक तलवार जप्त किया गया है पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 677/23 धारा 294, 327, 506, 34 मामला दर्ज किया है। आरोपियों एक कई थानों में आपराधिक मामले पहले से भी दर्ज बताई जा रहे हैं कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit