जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

कलेक्टर एवं ज़िला दण्डाधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जघन्य सनसनीखेज गंभीर अपराधों की तत्परतापूर्वक विवेचना एवं जिले की शासकीय भूमि पर बिल्डरों भू-माफियाओं एवं अन्य व्यक्तियों संस्थाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने एवं न्यायालय द्वारा पारित प्रतिकूल निर्णयों में विवेचना एवं अभियोजन अधिकारी के दायित्व में निर्वहन में त्रुटिपूर्ण कार्यवाही एवं प्रस्तुतीकरण, लापरवाही की समीक्षा की गई।

बैठक में झाबुआ जिले के जघन्य एवं सनसनीखेज के जो प्रकरण चिन्हित किए गए हैं, उसके सम्पूर्ण विवरण की फाईल बैठक में प्रस्तुत की गई। कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने जघन्य एवं सनसनीखेज गंभीर अपराधों की श्रेणी वाले प्रकरणों के आरोपियों एवं अपराधियों को किसी भी तरह की राहत ना दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, जिला जेल अधीक्षक, जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं अतिरिक्त लोक अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.