अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की महानगर प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर निगम कार्यालय में नवागत नगर आयुक्त शशांक चौधरी बुक आवे राधा कृष्ण की प्रतिमा दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया।
इस माैके पर नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने व्यापारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि उनका संकल्प मथुरा की बाजारों को साफ सुथरा और सुंदर बनाने का है ताकि यहां आने वाला हर तीर्थ यात्री प्रभावित होकर जाये। नगर आयुक्त ने कहा व्यापारी वर्ग और हम लोग आपस में समन्वय से अतिक्रमण की समस्या को मिलकर दूर किया जाएगा नगर निगम के द्वारा छोटे-छोटे पार्किंग बनाकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि व्यापारी और ग्राहक को असुविधा न हो और बाजारों में व्यापार को गति मिल सके और कहां की व्यापारियों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, चंदन आहूजा पार्षद, प्रदीप अरोड़ा नगर उपाध्यक्ष (निवर्तमान पार्षद) लक्ष्मण सैनी (पार्षद) राजेश अंदानी उपाध्यक्ष, जगत बहादुर अग्रवाल महामंत्री,तेजवीर सैनी, पवन चौधरी, भानु अग्रवाल रहे।
