डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पेश किया ख़िराज-ए-अक़ीदत | New India Times

अली अब्बास, लखनऊ/मथुरा (यूपी), NIT:

भारत रत्न, महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, उनकी शैक्षणिक यात्रा, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में दिल्ली से आए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. कलाम का जीवन इस बात का प्रमाण है कि इल्म, मेहनत, लगन और बुलंद हौसलों के दम पर इंसान बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल कर सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने कहा कि डॉ. कलाम साहब केवल महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि इल्म, अमन, इंसानियत और वतनपरस्ती की जीती-जागती मिसाल थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से डॉ. कलाम के विचारों को आत्मसात कर एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चाँद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का व्यक्तित्व देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.