मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीएम शिवराज सिंह जी की सभा के लिए पूरे जिले भर से महिलाओं को झूठ बोलकर, धमका कर, जबरिया तरीके से सभा स्थल पर ले जाया गया। जहां झूठ बोलने की मशीन शिवराज सिंह जी ने फिर से सेकड़ो झूठ बोलकर, बड़े बड़े वादे कर फिर कई प्रलोभन दे कर अपनी दुकानदारी जमाने का प्रयास किया। उक्त आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि सुबह से ही जिले के हर गांव से, शहर के हर वार्ड से खबरे मिल रही थी कि शिवराज जी की सभा के लिए महिलाओं को झूठ बोलकर की अपने अपने लाड़ली बहना के फार्म लेकर चलो वहां उस पर ठप्पा लगेगा, नहीं लगाए तो किश्ते नहीं मिलेगी।
इस डर से महिलाओं ने मजबूरी में सभा स्थल पर जाना कबुल किया। इसके साथ ही अनेकों प्रकार की धमकियां देकर जबरन महिलाओं को वाहनों में भर भर कर सभा स्थल पर ले जाया गया। लगभग सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टारगेट दे दिए गए थे, जिसका वे बेचारे भारी मन से पालन कर रहे थे।
श्री रघुवंशी ने कहा कि पूरी सभा में मुख्यमंत्री ने ना किसानों की बात की, ना उनके मुआवजे की, ना बुनकरों की बात की ना उनकी कोई सुविधाओं की, ना बुरहानपुर की खुदी हुई सड़कों पर अपने विचार व्यक्त किए न ही शासकीय अस्पताल की किसी कमी की बात की ,ना बन्द पड़ी ताप्ती मिल के बेरोजगार मजदूरों की फिक्र की ना ही शासकीय कॉलेज की बात की। आवास योजना की किश्तों के बारे में कोई फिक्र तक नही की। केवल झूठ बोलने की मशीन थी। झूठ बोली और वापस चली गई।
श्री रघुवंशी ने कहा की ऐसी जबरन की भीड़ के सामने फेंकने से उन्हें वोट नहीं मिलने वाले। जितने मिलने वाले थे, वह भी आज की हरकत से कम हो गए है।
