जिला अस्पताल में शासकीय ठेकेदारों द्वारा लगाया गया प्याऊ, सांसद भागीरथ प्रसाद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​जिला अस्पताल में शासकीय ठेकेदारों द्वारा लगाया गया प्याऊ, सांसद भागीरथ प्रसाद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण | New India Timesभिंड जिला अस्पताल में शासकीय ठेकेदारों के द्वारा एक शीतल जल प्याऊ लगाया गया। वैसे तो जिला अस्पताल में पहले से शीतल जल की उत्तम व्यवस्था थी, लेकिन हॉस्पिटल कैम्पस में पीने की पानी की व्यवस्था नहीं थी जिसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर इलैया राजा टी ने शासकीय ठेकेदार को कहा कि उन्हें जिला अस्पताल में एक प्याऊ का निर्माण करना है। ​जिला अस्पताल में शासकीय ठेकेदारों द्वारा लगाया गया प्याऊ, सांसद भागीरथ प्रसाद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण | New India Timesशासकीय ठेकेदारों में स्वर्गीय श्री रक्षपाल सिंह भदौरिया, स्वर्गीय श्रीमती कीर्ति देवी भदोरिया, श्री अनेन्द्र सिंह भदोरिया, अरुण सिंह भदोरिया, सुधींद्र सिंह भदोरिया, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया सभी शासकीय ठेकेदारों ने मिलकर एक प्याऊ लगाया, जिसका शुभारंभ आज सुबह 11:00 बजे माननीय भिंड सांसद भागीरथ प्रसाद जी के नेतृत्व में किया गया। सांसद जी के साथ साथ भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और भिण्ड के ऊर्जावान कलेक्टर इलैया राजा टी, सीएमएचओ डॉ. जे.पी एस कुशवाह और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.अजीत मिश्रा की मौजूदगी में किया गया। इतना ही नहीं सांसद भागीरथ प्रसाद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया और अच्छी व्यवस्थाओं को देखते हुए सिविल सर्जन अजीत मिश्रा की तारीफ की और कहा कि आपकी देख रेख में जिला अस्पताल में काफी परिवर्तन आया है। इन्हें ऐसे ही बरकरार रखें और इसे और बहतर बनाने का प्रयास करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article