बेंगलुरु में वरिष्ठ महिला पत्रकार की हत्या के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने ए.डी.एम को राष्ट्रपति के नाम का सौंपा ज्ञापन | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​बेंगलुरु में वरिष्ठ महिला पत्रकार की हत्या के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने ए.डी.एम को राष्ट्रपति के नाम का सौंपा ज्ञापन | New India Timesमहिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई भिंड ने हत्या की घोर निंदा करते हुए भिंड एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि वरिष्ठ महिला पत्रकार के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए, साथ ही देश के चौथे स्तंभ पत्रकार साथियों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए, जिससे पत्रकार पर हो रहे हमलों व हत्याओं पर रोक लगाई जा सके। ​बेंगलुरु में वरिष्ठ महिला पत्रकार की हत्या के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने ए.डी.एम को राष्ट्रपति के नाम का सौंपा ज्ञापन | New India Timesमध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ वर्षों से पत्रकार साथियों की सुरक्षा के लिए मांग कर रही है। जिसके लिए संगठन ने राष्ट्रपति जी को ज्ञापन भेजा है। पोस्टकार्ड अभियान प्रदेश भर में भी चलाये जाए। इसी विषय को मध्य नजर रखते हुए आज एडीएम टी.एन सिंह. को ज्ञापन सौंपा। जिसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, दिनेश सोनी, सत्येंद्र गिरीश जोशी, योगेश चौधरी, आशुतोष जोशी, अविनाश द्विवेदी, विवेक त्रिपाठी, पुरुषोत्तम शर्मा, कल्लू बाजपेई, राय सिंह राठौर, महेश मिश्रा मौजूद रहे।

By nit