पुलिस कप्तान जैन ने थामी खेलो एमपी यूथ गेम्स की टार्च | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पुलिस कप्तान जैन ने थामी खेलो एमपी यूथ गेम्स की टार्च | New India Times

प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने, खेल को सर्व सुलभ बनाने, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों से करने व उन्हें खेलों का आधुनिक तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशा के तहत आयोजित किये जा रहे ’’खेलो इण्डिया यूथ गेम्स ’’ की तर्ज पर मुख्यमंत्री की घोषणा के पालन में ’’खेलो एम.पी. यूथ गेम्स का आयोजन विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा हैं ।मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य, केन्द्रीय खेल मंत्री (ऑनलाईन ) एवं खेल मंत्री, खेल और युवा कल्याण की उपस्थिति में खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 के लोगों, शुभंकर एवं एथंम का अनावरण 16 सितम्बर को तात्या टोपे राज्य खेल परिसर भोपाल में किया गया।

पुलिस कप्तान जैन ने थामी खेलो एमपी यूथ गेम्स की टार्च | New India Times

खेलो एमपी यूथ गेम्स की टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर अलीराजपुर होते हुए जिला मुख्यालय झाबुआ पर दोपहर 3:00 बजे राजवाड़ा चौंक झाबुआ पर पहुंची, टार्च का स्वागत पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के द्वारा पुष्पहार पहनाकर किया गया, इसके पश्चात् टार्च रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

टार्च रैली राजवाडा चौक से प्रारंभ होकर नेहरू मार्ग से, आजाद चौक होते हुये बस स्टैण्ड झाबुआ पर सम्पन्न हुई। टार्च रैली का नेतृत्व श्री तौफिक खान, युव समन्वयक एवं श्री प्रकाश राठौर, युवा समन्वयक के द्वारा किया जा रहा हैं। टार्च रैली झाबुआ से रतलाम के लिये प्रस्थान करेगी।
टार्च रैली में एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के खिलाडी उपस्थित रहें। टार्च रैली के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने म.प्र. में आयोजित किये जा रहे खेलो एमपी युथ गेम्स 2023 में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनायें दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.