ढोल-धमाके के साथ वाली नाते नहीं बजाएं और उछल-कूद नहीं करें बल्कि बा अदब रहें: अनीस अत्तारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ढोल-धमाके के साथ वाली नाते नहीं बजाएं और उछल-कूद नहीं करें बल्कि बा अदब रहें: अनीस अत्तारी | New India Times

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस से संबंधित मीटिंग मुस्कान मैरिज हॉल में आयोजित की गई।

मीटिंग के दौरान, जुलूस के सफल आयोजन के लिए तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
हाफिज अनीस अत्तारी ने बताया कि जुलूसे मिलाद, 28 सितंबर को सुबह 8 बजे, स्टेशन के सामने वाली नूरी मस्जिद से रवाना होगा, और अपने परंपरागत रास्ते पर चलकर, चौकी अनजान के पीछे कटहल वाली मस्जिद के पास दुआ के बाद संपन्न होगा।

उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि जो लोग अपने मोहल्ले से साउंड की ठेली लेकर जुलूस में शामिल होते हैं, वे अपनी ठेली के साथ 10 व्यक्तियों की सूची तैयार करें, जिसमें नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और पता शामिल हो, और इस सूची को जल्द से जल्द स्टेशन के पास वाली नूरी मस्जिद में जमा करें, अन्यथा, उनकी ठेली को रोक लिया जाए तो वो खुद इसके जिम्मेदार होंगे।

साथ ही, मीटिंग में यह भी सुनिश्चित किया गया कि
ढोल-धमाके के साथ वाली नाते नहीं बजाएं और उछल-कूद नहीं करें बल्कि बा अदब रहें

मीटिंग में वॉलिंटियर्स को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, और हाजी तनवीर, हाजी मुजीब खाँ, सैय्यद कासिम रजा, राहत अली खाँ कुन्नू, फारूक अली खाँ, हाजी मशकूर हसन खाँ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अनिस अत्तरी ने कहा कि हम सभी लोग इस मुबारक जुलूसे मीलाद में शरीक रहने का आग्रह करते हैं, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि शाहजहाँपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का सफल आयोजन हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.