ट्रक-कंटेनर की टक्कर, दोनों गिरे खाई में, क्लीनर की मौत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ट्रक-कंटेनर की टक्कर, दोनों गिरे खाई में, क्लीनर की मौत | New India Times

नीम घाटी में बीती रात्रि में एक कंटेनर ने पीछे से आगे वाले ट्रक में टक्कर मार दी और दोनों ही वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरे जिसमें एक युवक की मौत हो गई है।

ट्रक-कंटेनर की टक्कर, दोनों गिरे खाई में, क्लीनर की मौत | New India Times

टना गौरझामर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीम घाटी नेशनल हाईवे 44 फोरलेन पर बीती रात्रि करीब 2 बजे के आसपास घटित हुई है। गौरझामर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 2 बजे कंटेनर क्रमांक एच आर 55 वी 8643 के क्लीनर विष्णु पिता हुकम सिंह यादव निवासी कमई थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र 19 साल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नीम घाटी पर सागर की ओर जा रहे एक ट्रक के पीछे लगे कंटेनर ने तेज रफ्तार में आकर ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे ट्रक सड़क की रेलिंग पर तोड़ते हुए सड़क के किनारे होकर खाई में गिर गया, इसके बाद टक्कर मारने वाला कंटेनर भी इस ट्रक के ऊपर जा गिरा। कंटेनर में सवार क्लीनर की ट्रक में दबने से घटनास्थल पर मौत हो गई, पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article