राहुल गांधी ने कुली की लाल ड्रेस पहनकर उठाया सिर पर सामान और सुनीं कुलियों की समस्याएं | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राहुल गांधी ने कुली की लाल ड्रेस पहनकर उठाया सिर पर सामान और सुनीं कुलियों की समस्याएं | New India Times

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार ISBT पहुंचे जिसमें राहुल गांधी कुलियों से मिले और यहां उन्होंने कुली की लाल यूनिफॉर्म पहनकर बैज लगाया। इसके बाद उन्होंने सिर पर सामान उठाया। इस दौरान उनके साथ मौजूद कुलियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। राहुल ने इसके बाद कुलियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। इसे लेकर कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘जननायक राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article