सेहरिया आदिवासी समुदाय पर दबंगों ने किया प्राणघातक हमला | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

सेहरिया आदिवासी समुदाय पर दबंगों ने किया प्राणघातक हमला | New India Times

गुना जिले के बमोरी थाना के अंतर्गत मूंदोल गांव में यादव एवं सहरिया समाज के बीच जमीन विवाद में बमोरी पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज कर ली है।

अंबेडकर सेवा के संस्थापक अध्यक्ष कैलाश अन्नोटिया ने बताया की बमोरी विकासखंड के ग्राम मूंदोल में सहरिया आदिवासी वन विभाग की ज़मीन पर पिछले कई सालों से कब्जा है उसी को यादव समाज के लोग अपना क़ब्ज़ा बता रहे हैं। यादव समाज के लोगों ने आदिवासी महिलाओं पर हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है एक व्यक्ति के हाथ में कुल्हाड़ी की चोट लगी है। बमोरी पुलिस ने दोनों पक्षों का क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

यहाँ एक और मध्यप्रदेश शासन सेहरिया आदिवासी समाज को अति पिछड़ी जाति का दर्जा दे रही है और इस वर्ग के लिए विभिन्न विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दे रही है किंतु इसके विपरीत गुना जिले की बमोरी तहसील के ग्राम मुंदोल में देखने को मिला।

यहाँ सेहरिया आदिवासी परिवार बड़ी संख्या में वन भूमि की ज़मीन को वर्षों से जोतते हुऐ आ रहे हैं और उक्त भूमि के अलावा इन लोगों के पास किसी प्रकार की भूमि जीवन उपार्जन के लिए नहीं है। वही ग्राम मुंदोल मे दबंग लोग उक्त काबिज वाली भूमि से सेहरिया आदिवासी परिवारों को बेदखल करना चाहते है इसके चलते दिनांक 18-09-2023 को लगभग 5 बजे दबंगों ने एक राय और एक मत होकर सेहरिया आदिवासियों पर प्राण घातल हमला कर दिया जिससे सेहरिया समाज की कुछ महिलाएं और पुरुष गंभीररूप से घायल होकर जिला अस्पताल में उपचाररत हैं।

सेहरिया आदिवासी समाज पूर्व में भी उक्त लोगों की शिकायत बमोरी थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक गुना कलेक्टर गुना को लेखी शिकायत कर चुके हैं। किंतु उक्त शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए की वह बड़ी घटना करने से भी नहीं चूके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.