पटना रैली में शामिल नहीं होगी बसपा: मायावती | New India Times

मसूद उर रहमान, लखनऊ, NIT; ​पटना रैली में शामिल नहीं होगी बसपा: मायावती | New India Timesराष्ट्रीय जनता दल द्वारा पटना में आयोजित आगामी 27 अगस्त को सेक्युलर फ्रंट रैली में बहुजन समाज पार्टी हिस्सा नहीं लेगी।  इस रैली के लिए देश भर की तमाम सेक्युलर पार्टियों को निमंत्रण मिला हुआ है, लेकिन सभी की निगाहें बहुजन समाज पार्टी पर टिकी हुई हैं, यह उदगार हैं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के।

 लखनऊ स्थित अपने बंगले पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पटना में होने वाली इस महा रैली की कई एक खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि इस तरह की रैली करने से पहले टिकटों के बंटवारे का मामला पूरी तरह से स्पष्ट कर देना चाहिए था जिससे कि अतीत में हुए गठबंधनों की पुनः पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक सेक्युलर पार्टी है और यह बात सभी को अच्छी तरह मालूम है, इस सम्बन्ध में बसपा की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि यदि यह रैली सफल भी हुई तो टिकटों को लेकर घमासान होना तय है, जिसका पूरा पूरा फायदा बीजेपी एंड कंपनी उठा सकती है, इसलिए हमने आरजेडी नेतृत्व को अपना रूख स्पष्ट कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article