पुलिस और डकैतों के बीच हुए मुठभेड़ में दरोगा शहीद, कई पुलिस कर्मी व डकैत घायल | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT; ​
पुलिस और डकैतों के बीच हुए मुठभेड़ में दरोगा शहीद, कई पुलिस कर्मी व डकैत घायल | New India Timesउत्तर प्रदेश चित्रकूट के मानिकपुर इलाके में पुलिस और बबली कोल गैंग के इनामी डकैतों के बीच हुई मुडभेड़ में रैपुरा थाने में तैनात दरोगा शहीद हो गये जबकि कई पुलिस कर्मियों व डकैतों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार तड़के पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में चित्रकूट निही चरैया के औदर पुरवा में डकैतों की लगातार घेरा बंदी और मुड़भेड़ जारी है। मुड़भेड़ में दस्यु लवलेश कोल के मारे जाने की संभावना है। डकैतों के 3 असलहे भी पुलिस के हाथ लगे हैं। बबली कोल गैंग के सदस्य राजू कोल को गोली लगी है।  उसे मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुड़भेड़ के दौरान रैपुरा उपनिरीक्षक जेपी सिंह के सीने में गोली लगने पर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  ​पुलिस और डकैतों के बीच हुए मुठभेड़ में दरोगा शहीद, कई पुलिस कर्मी व डकैत घायल | New India Timesजेपी सिंह जौनपुर जिला के तहसील मड़ियाहूं थाना नेवढिया क्षेत्र के बनेवरा गांव के निवासी थे। जैसे ही इस की दरोगा के शहीद होने की ख़बर गांव में  पहुंची तो पुरे गांव में हाहाकार मच गया और पूरे जिले में शोक की लहर दौड गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article