जनपद बागपत के मीतली गांव में युवा चेतना समिति बसौद के द्वारा चलाये जा रहे त्रैमासिक ब्यूटीशियन कोर्स का हुआ भव्य समापन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जनपद बागपत के मीतली गांव में युवा चेतना समिति बसौद के द्वारा चलाये जा रहे त्रैमासिक ब्यूटीशियन कोर्स का हुआ भव्य समापन | New India Times

जनपद बागपत के मीतली गांव में युवा चेतना समिति बसौद के द्वारा चलाये जा रहे त्रैमासिक ब्यूटीशियन कोर्स का भव्य समापन हो गया। ब्यूटीशियन कोर्स के समापन अवसर पर युवा चेतना समिति बसौद के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी मास्टर सत्तार अहमद और नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। युवा चेतना समिति बसौद के मीतली सेंटर के प्रभारियों द्वारा अतिथियों को बैज लगाकर, फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और इसके उपरान्त सम्मानित अतिथियों द्वारा ब्यूटीशियन के प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

जनपद बागपत के मीतली गांव में युवा चेतना समिति बसौद के द्वारा चलाये जा रहे त्रैमासिक ब्यूटीशियन कोर्स का हुआ भव्य समापन | New India Times

विपुल जैन ने कहा कि युवा चेतना समिति वर्षों से महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है, वह उनके इस नेक कार्य का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि संस्था की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। मास्टर सत्तार अहमद ने कहा कि युवा चेतना समिति बसौद महिलाओं के सम्मान, आत्म निर्भरता व उनमें आत्मविश्वास जागृत करने के लिए कार्य कर रही है। कहा कि वर्तमान समय में ब्यूटीशियन की मांग बहुत तेज़ी से बढ़ी है। वर्तमान में यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां ब्यूटीशियन को पैसे के साथ-साथ शोहरत भी मिलती है। कहा कि इस कार्य को करने के लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं है। आप किसी भी उम्र में ब्यूटीशियन का कार्य कर सकती हैं बस आपके अन्दर एक अच्छा ब्यूटीशियन स्किल होना आवश्यक है। कहा कि यह एक ऐसा कार्य है, जिसको फुल टाईम और पार्ट टाइम दोनों प्रकार से किया जा सकता है। टीवी, फिल्म, फैशन इंड़स्ट्री के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में ब्यूटीशियन को आसानी से काम मिल जाता है। इसके अलावा वह अपना अलग रोजगार स्थापित कर कार्य कर सकती हैं।

इस अवसर पर कोर्डिनेटर नीतू राणा, निक्की, अक्षमा, पिंकी, संध्या, शिवानी, प्राची, निधि, ज्योति, लक्ष्मी पुत्री कुलदीप, सिमरन, लक्ष्मी पुत्री देवेन्द्र, निशा, पलक, तानिया, रीतू, सोनिया, विशी आदि उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article