रानापुर के मतदान केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रानापुर के मतदान केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

विकास खण्ड रानापुर के पिछले वर्ष में जिन मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहा उनका आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा निरीक्षण कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिसमें मतदान केंद्र शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुशलपुरा का निरीक्षण कर बी०एल०ओ० से मतदाताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को कहा गया।मतदान केंद्र शासकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय बड़ा फलिया कजवानी खास कुशलपुरा, विकासखण्ड रानापुर में बी०एल०ओ० द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची में 18 नए वोटर्स जुड़े हैं।

रानापुर के मतदान केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा यहां उपस्थित ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया इसी के साथ यहा उपस्थित बच्चों से बातचीत कर प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया, एवं लोगों को स्वयं सहायता समूह के लाभ बताकर जुड़ने के लिए कहा गया। मतदान केंद्र धामनी नाना एवं मतदान केंद्र उबेराव विकास खण्ड रानापुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणजन को वोट के प्रति “जागरूकता गीत” भी सुनाकर मतदान अधिक से अधिक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article