मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/तामिया (मप्र), NIT:

विधायक सुनील उइके ने मंगलवार तामिया ब्लाक के झिरपा, चावलपानी अंचल के दौरे पर रंगमंच की सौगात के साथ ग्रामीण कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचे । बूथ लेवल के कार्यकताओं के बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप खुद कांग्रेस का चेहरा हैं। वह ज़माना गया जब लोग गांव के पटेल से मुलाकात कर जीत हासिल कर लेते थे। संचार क्रांति के दौर में मतदाताओं के साथ-साथ सांगठनिक कार्यकर्ताओं जीवंत संपर्क आज की राजनीति का बड़ा बदलाव बन चुका है। हम सबको इसका ख़्याल रखना है और प्रत्येक बूथ पर ऐसी मेहनत करनी है कि हम अपने नेता कमलनाथ जी को एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन कर सकें। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद विधायक सुनील उइके ने झिरपा चावलपानी में घर घर संपर्क कर आम जनता को कांग्रेस की जीत के साथ प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जीत के लिए संकल्पित किया। इस दौरान उन्होंने अनहोनी माई मन्दिर में पूजन अर्चन कर विधानसभा की सुख शांति एवं समृद्वि की कामना की और चावल पानी के ग्रामीणों की मांग पर रंगमंच निर्माणस्थल का भूमिपूजन भी किया।

इस दौरान विधायक सुनील उईके के साथ पर्यवेक्षक जमील खान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन साहू उप क्षेत्रीय अध्यक्ष उमराव शाह, राजेन्द्र ठाकुर, भवानी पटेल, अजय मालवी, देवेन्द्र ठाकुर, मोहित चौकसे, अशोक राय, महासिंह पटेल, मालती सागर, नासिर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
