मेघनगर पशुपतिनाथ मंदिर पर भजन संध्या का हुआ आयोजन, काकनवानी के कलाकारों ने दी प्रस्तुति | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/ पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर पशुपतिनाथ मंदिर पर भजन संध्या का हुआ आयोजन, काकनवानी के कलाकारों ने दी प्रस्तुति | New India Times

मेघनगर के स्थानीय थांदला रोड़ पर स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर विशेष श्रृंगार किया गया।
पूरे मंदिर को विद्युत सजावट की गई दूधिया रोशनी से पशुपतिनाथ महादेव मंदिर प्रांगण झिलमीला रहा सावन के अन्तिम सोमवार को सुबहा से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा था। पशुपतिनाथ मंदिर पर देर रात्री में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें धार्मिक भजनों की काकनवानी के कलाकारों आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिससे मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालु झूमते नज़र आए साथ ही भोले के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजने लगा देर रात्रि तक चलता रहा भजनों का सिलसिला। इस अवसर पर व्यवस्थापक भावेश राठौर, कपिल व्यास, अमित, अनिकेत पांचाल प्रतीक चौहान, संदीप राय, अरविंद पासवान, राजेश रिंकू जैन, विनोद कोहली, पप्पू कोहली, उमेश पांचाल, एवं समस्त पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के भक्तजन उपस्थित थे।

By nit