अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि आज पवित्रा एकादशी के दिन प्रातः काल से ही मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही और सायं काल 5:10 से 5:40 के दर्शन में ठाकुर जी ने पवित्र के हिंडोला में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन दिए।
यह क्रम अभी श्रावण मास में जारी रहेगा कल सांय कल लहरिया घटा का आयोजन ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में किया जाएगा
अतः समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध है कि दर्शन कर पुण्य के भागी बनें।
