एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भिक्षाटन एक नौटंकी: अरूण कुमार यादव | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​
एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भिक्षाटन एक नौटंकी: अरूण कुमार यादव | New India Timesयुवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने भाजपा सांसद सीपी ठाकुर सहित एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सड़कों पर भिक्षाटन करने जैसी कार्यक्रम को नौटंकी करार देते हुए कहा कि भाजपा हर मुद्दों पर अपना चेहरा चमकाने के लिए राजनीति करती रहती है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्र और राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार है। सरकार से मदद दिलाने के बदले लोगों के बीच बाढ़ पीड़ितों के लिए सड़कों पर भिक्षाटन करने की क्या जरूरत है। सही मायने में अगर भाजपा गठबंधन के लोग विकट बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितों की चिंता है तो बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय विपिदा घोषित केन्द सरकार से करवाये।

श्री अरंण यादव ने केन्द्र सरकार से बिहार में आयी प्रलयकारी बाढ़ की विभिषिका को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि बाढ़ से बिहार के 20 जिला प्रभावित हुए हैं। अब तक हजारों लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। राहत और पुर्नवास के नाम पर राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। कोसी सीमांचल के इलाके में बाढ़ पीड़ित लोग संक्रमण बीमारियों के शिकार होने लगे हैं। बाढ़ पीड़ित इलाके में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधा भी नगण्य है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article