चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश, भोपाल जीआरपी ने दो चोरों को गिरफ्तार कर किया लाखों का माल बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश, भोपाल जीआरपी ने दो चोरों को गिरफ्तार कर किया लाखों का माल बरामद | New India Timesभोपाल की जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर लगभग बीस लाख रूपये का माल बरामद करने में कामियाबी हासिल की है।

भोपाल जीआरपी थाना टीआई हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार बीते 21 अगस्त को जीआरपी भोपाल की ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी आरक्षण रेशमलाल सराठे और सुरेन्द्र धाकड़ ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन लोगों ने ट्रेनों में चोरी करने की कई वारदातें कबूलीं। पकडे गये आरोपियों ने अपना नाम व निवासी मनी 20 वर्ष पुत्र मुन्नु स्वामी चित्तूर आंध्रप्रदेश और श्रीनिवास 27 वर्ष पुत्र कलिप्पा निवासी आंध्रप्रदेश बताया है ।

 आरोपियों के पास से लगभग बीस लाख रुपए चोरी का माल बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी बताया कि उनका गिरोह चैन्नई, हैदराबाद एवं नई दिल्ली में सक्रिय है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article