रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ ज़िले के मेघनगर विधायक कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आदिवासी युवा नेता कांग्रेस के ज़मीनी कार्यकर्ता मेघनगर ब्लाक अध्यक्ष रोशन बारिया के द्वारा युवक कांग्रेस मेघनगर ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन किया गया युवा नेताओं को जिम्मेदारियां देते हुए पदों से नवाजा गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में थांदला विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विरसिंह भूरिया की मौजूदगी में युवाओं को नियुक्ती पत्र दिये गये।
इन्हें पदों से नवाजा गया ब्लाक उपाध्यक्ष नवलसिंग भूरिया, थॉमस भूरिया, रितेश सिंगाड़िया, संजय भाभर, सहीत ब्लाक महासचिव मधुसिंह बारिया, राजू गणावा, शंकर मखोडिया, राकेश भूरिया, राजेश डामोर, को ब्लाक सचिव बनाये गये। इस मोके पर विधान सभा उपाध्यक्ष युवा नेता अरुण ओहारी, शहर अध्यक्ष अनसिंह वसुनिया, मुकेश परमार, लखन डामोर, मुकेश डिंडोर, फिलु डामोर आदि युवा सरपंच जामसिंह भूरिया,आदी कोंग्रेस के साथी उपस्थित थे।
