सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत बुधवार से हो गई है। इसका शुभारंभ ज़िला महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया गया। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे।

सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ | New India Times

इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर तमाम योजनाएं चला रही है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह इसी की एक कड़ी है। जिसके अंतर्गत गांव-गांव तक बाल स्वास्थ्य पोषण के प्रति आम जनमानस को स्वास्थ्य कार्यकर्ता जागरूक करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपील की की सभी अभिभावक अपने बच्चों का नियमित वजन कराएं, टीकाकरण कराएं और विटामिन ए की खुराक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर पिलाएं।

सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ | New India Times

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान ज़िला महिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर बच्चों के माता-पिता को बाल स्वास्थ्य पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर सीएमएस ज़िला महिला चिकित्सालय डॉ ज्योति मेहरोत्रा सहित जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा, यूनिसेफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मुकेश चौहान, आरके सोनी, अनिकेत कुमार सिंह, कुशल मिश्रा सहित ज़िला महिला चिकित्सालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.