वर्तमान समय में हर परिवार, हर समाज और कौम के लिए शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है: महेंद्र जैन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वर्तमान समय में हर परिवार, हर समाज और कौम के लिए शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है: महेंद्र जैन | New India Times

भारतीय मूल की एकमात्र मानव सेवी अन्तर्रष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में रास्तीपुरा स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों को स्लेट, ड्राइंग बुक एवं कलर बॉक्स का वितरण जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौज़िया सोडावाला की अध्यक्षता एवं जायंट्स म.प्र. फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। संस्थान इस अवसर पर डॉ फौज़िया सोडावाला ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। यह हमारे जीवन को अच्छे मार्ग की ओर प्रशस्त करती है। आपने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद भी जीवन का एक आवश्यक अंग है। हमेशा जीवन में पढ़ाई व खेल कूद पर ध्यान देकर अपने जीवन को सुदृढ़ बनाऐं।

वर्तमान समय में हर परिवार, हर समाज और कौम के लिए शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है: महेंद्र जैन | New India Times

जायंट्स म.प्र. फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिस घर परिवार व माता पिता ने शिक्षा को महत्व दिया है, उस अनुरूप उस परिवार को परिणाम भी प्राप्त हुए हैं, क्योंकि वर्तमान समय को देखते हुए शिक्षा ग्रहण करना हर परिवार व् हर समाज व् कौम के लिए अति आवश्यक है।

वर्तमान समय में हर परिवार, हर समाज और कौम के लिए शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है: महेंद्र जैन | New India Times

कार्यक्रम में महावीर प्रसाद बांदिल, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ किरण सिंह, मंगला दुबे रिछारिया, स्कूल प्राचार्य श्याम ठाकुर सह पत्नी एवं स्टाफ व् छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर फौज़िया सोडावाला थीं।

By nit