कन्या छात्रावास पिटोल हो चुका है शुरू, छात्राओं के संस्था में आगमन पर तिलक लगाकर किया गया स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कन्या छात्रावास पिटोल हो चुका है शुरू, छात्राओं के संस्था में आगमन पर तिलक लगाकर किया गया स्वागत | New India Times

सीनियर जनजातीय कन्या छात्रावास पिटोल की अधीक्षिका के चिकित्सा अवकाश पर होने एवं अन्य महिला कर्मचारियों द्वारा चार्ज नहीं लिए जाने से छात्राओं को छात्रावास की सुविधा का लाभ नहीं मिलने की सूचना पर त्वरित कार्यवाहीं करते हुए जिला प्रशासन द्वारा 28 जुलाई को तन्वी हुड्डा कलेक्टर झाबुआ के निर्देशानुसार श्रीमती निशा मेहरा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जाँच दल गठित किया गया। जिसमें जय वैरागी मंडल संयोजक झाबुआ, दिपेश सोलंकी मंडल संयोजक मेघनगर तथा इंदिरा गुंडिया उच्च माध्यमिक शिक्षक पिटोल को सम्मिलित किया गया।

गठित जांच दल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छात्रावास में अन्य महिला अधिक्षिका को तत्काल अस्थाई प्रभार उपलब्ध करवाते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्था समक्ष में सुनिश्चित करवाई गई। छात्राओं को छात्रावास में तत्काल निवास हेतु समक्ष में अवगत करवाया व छात्राओं को निवास की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। छात्राओं के संस्था में आगमन पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
छात्राओं द्वारा इस त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जांच दल की रिपोर्ट अनुसार दोषियों पर पृथक से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article