मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िले की समस्त उर्दू स्कूलों के लिए यह बात इंतेहाई खुशी और गर्व के साथ पढ़ी और सुनी जाएगी कि 27 जुलाई 2023 दिन गुरुवार को स्थानीय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में लगभग एक दशक बाद यहां के शिक्षक गण के प्रयासों से शासकीय हरीरपुरा उर्दू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पहले राउंड में सेकंड पोजिशन हासिल की। इस प्रतियोगिता में बुरहानपुर जिले की लगभग 112 शासकीय और अशासकीय स्कूलों ने भाग लिया था। पहले राउंड में टॉप 6 स्कूलों में शासकीय सुभाष एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल को पहली पोजीशन हासिल हुई थी जब के शासकीय उर्दू गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल हरीरपुरा बुरहानपुर को द्वितीय पोजीशन प्राप्त हुई थी। इस उपलब्धि पर शाला प्राचार्य रज़िया ख़ान, शिक्षक ईबादत उल्ला अंसारी, जावेद राना सहित समस्त टीचिंग स्टाफ ने प्रतियोगी छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए आश्वस्त किया कि आगामी दिनों में हम अपने यहां की छात्राओं को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

