रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला झाबुआ अंचल के वरिष्ठ पत्रकार नोमान खान के हृदयाघात से असामयिक निधन पर थांदला के समस्त पत्रकारों ने स्थानीय मामा बालेश्वर उद्यान में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट मौन रखते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
नोमान खान मेघनगर क्षेत्र के छोटे से गांव मदरानी के निवासी थे ओर प्रतिदिन अपने वहान से झाबुआ आकर जिलें में लम्बे समय से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से जनता व शासन प्रशासन के हर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात को रखते थे। आप पत्रकरिता के साथ ही स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से भी जनता की सेवा कर रहे थे। खान साहब अपने सरल व्यक्तित्व से अंचल के सभी पत्रकारों के बीच लोकप्रिय भी थे।
वर्तमान में मुस्लिम पंचायत के जिला झाबुआ के सदर हो कर हाल ही में धार्मिक तीर्थ यात्रा कर हज से भी लौटें थे।
बुधवार को अचानक असर की नमाज के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जिला चिकत्सालय ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके असामयिक निधन के समाचार से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई वहीं तमाम पत्रकार संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खान के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
थांदला के विभिन्न पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पत्रकार मनोज चतुर्वेदी, अक्षय भट्ट, पवन नाहर, मनोज उपाध्याय, मुकेश अहिरवार, आत्माराम शर्मा, कादर शेख, धर्मेंद्र पंचाल, सिद्धार्थ काकरिया, रहीम शेरानी, वत्सल आचार्य, समकित तलेरा, मनीष वाघेला, गौरव अरोरा, सोहनसिंह परमार, कमलेश तलेरा जितेंद्र धामन, जावेद खान, इमरान खान अविनाश गिरी, माणकलाल जैन आदि पत्रकारों ने नोमान के पत्रकारिता में दिए अमूल्य योगदान के लिए श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजू वैद्य ने किया।
