थाना टीला जमाल पुरा की पुलिस ने वाहन शातिर चोर को गिरफ्तार कर दो पहिया वाहन किया बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना टीला जमाल पुरा की पुलिस ने वाहन शातिर चोर को गिरफ्तार कर दो पहिया वाहन किया बरामद | New India Times

थाना टीला जमाल पुरा की पुलिस ने वाहन शातिर चोर को गिरफ्तार कर दो पहिया वाहन बरामद करने में सफ़लता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार
टीलाजमालपुरा में दिनांक 14/07/23 को एक्टीवा चोरी हो गई थी। जिस के संबंध वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना की एक टीम बनाकर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को बारिकी से खंगालने के लिए लगाया गया था।परिणाम स्वरुप दिनांक 26/07/23 को फूटेज में एक संदेही युवक दिखा। जिसे पकड़ कर जब उस से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम समीर पिता मोहम्मद फारुख उम्र 21 साल नि. केरम की दुकान के सामने खतीजा मस्जिद के पास जनता नगर करोंद थाना निशातपुरा भोपाल का निवासी बताया। पकड़े गए आरोपी ने पुछताछ के दौरान बताया कि एक माह पहले एक एक्टीवा रात्रि मे 02/00 बजे ईदगाहहिल्स से तथा एक माह पहले ही हमीदिया रोड से एक बाक्सर मोटर साईकल तथा 10-11 दिन पहले थाना टीलाजमालपुराक्षेत्र मोती क्वार्टर से अपने साथी फारुख के साथ मिलकर सवारी आटो से आकर एक्टीवा को पैर से धकेल कर ले गया था। आरोपी से कुल कीमती 100000/-रूपये का मशरूका टीला पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी टीला भापुसे. आयुष गुप्ता, उप.निरी.राजकिशोर मिश्रा, सउनि अनिल तिवारी, सउनि.सतेन्द्र चौबे, प्र.आर.नरेन्द्र अहिरवार प्र.आर.1448 मुजफ्फर अली, प्र.आर.1199 योगेश मालवीय, आर.85 मुकेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.