पुलिस को जोश व होश दोनों कायम रखना चाहिए: परमवीर सिंह | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​पुलिस को जोश व होश दोनों कायम रखना चाहिए: परमवीर सिंह | New India Timesभिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस को जोश और होश दोनों कायम रखना चाहिए। अच्छी सुविधा मिलने से पुलिस की मेहनत से काम करने की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है। एसआरपी फ़ोर्स पुलिस को सहायता करने के लिए आती है और अतिथि देवो भवः के सिद्धांत पर एसआरपी फ़ोर्स को ज़रूरी सुविधा उपलब्ध कराना हमारी ज़िम्मेदारी है। ठाणे पुलिस आयुक्त ने भिवंडी शहर के नागरिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भिवंडी शहर शांति का शहर बन गया है, यहां के लोग शांति प्रिय हैं। भिवंडी के लोग पुलिस की बड़ी सहायता करते हैं।​पुलिस को जोश व होश दोनों कायम रखना चाहिए: परमवीर सिंह | New India Timesभिवंडी पुलिस उपायुक्तालय के अंतर्गत स्व. केपी गायकवाड नामक तीन मंजिला इमारत के नूतनीकरण तथा एसीपी पश्चिम विभाग कार्यालय के नूतनीकरण उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों इमारतों का उद्घाटन ठाणे पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह व संदीप विश्नोई के हाथों संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह, अपर पुलिस महासंचालक एसआरपी फ़ोर्स संदीप विश्नोई, ठाणे ज्वाइंट पुलिस आयुक्त मधुकर पाण्डेय, अपर पुलिस आयुक्त सत्यनारायण, भिवंडी पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल, भिवंडी मनपा महापौर जावेद दलवी, टोरेंट पावर लि. के उपाध्यक्ष प्रकाश सचनानी व चेला रमानी, राहुल अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारी एसआरपी फ़ोर्स के जवान व भारी संख्या में पीस कमेटी  सदस्य कृष्ण गोपाल सिंह, शरद  भसाले, वामिक इकराम, लतीफ बाबा, वसीम खान आदि सहित महिला व पुरुष सदस्य उपस्थित थे। ​

पुलिस को जोश व होश दोनों कायम रखना चाहिए: परमवीर सिंह | New India Timesगायकवाड बिल्डिंग के नूतनीकरण में बड़ा सहयोग देने के लिए ठाणे पुलिस आयुक्त सिंह ने टोरेंट पावर लि. कंपनी और डीसीपी भिवंडी मनोज पाटिल के कार्यों की प्रशंसा की। प्रस्तावित भाषण में डीसीपी मनोज पाटिल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में हर मोर्चे पर एसआरपी फ़ोर्स पुलिस की सहायता करती है। इसलिए ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के मार्गदर्शन में स्व. केपी गायकवाड नामक तीन महला इमारत का नूतनीकरण टोरेंट पावर लि. कंपनी की सहायता से किया गया है। इसमें एसआरपी फ़ोर्स के जवानों को रहने, खाने, सोने तथा मनोरंजन के लिए टीवी, कपाट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मनोज पाटिल ने बताया कि भिवंडी में 225 पुलिस क्वार्टर का नूतनीकरण, एसीपी पश्चिम विभाग का नूतनीकरण के साथ तीन पुलिस स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण के साथ नया एसीपी कार्यालय बनाने के साथ-साथ डीसीपी, एसीपी तथा पुलिस अधिकारियों के रहने की व्यवस्था के साथ लगभग 400 पुलिस कर्मचारियों के रहने के लिए मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में एसआरपी फ़ोर्स के जवानों के लिए जिम बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। डीसीपी पाटिल ने उल्लेख किया कि क्वार्टर गेट क्षेत्र में पुलिस की आरक्षित भूखंड पर पुलिस भवन निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। जिसमें सभी लोगों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया  है। अपर पुलिस महासंचालक संदीप विश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि एसआरपी फ़ोर्स जनता के कल्याण के लिए तत्पर है। हम हमारी ज़िम्मेदारी और जवाबदारी को समझते हैं। ठाणे और भिवंडी पुलिस ने एसआरपी फ़ोर्स के अधिकारियों व जवानों की कठिनाई को समझा और उन्हें सुविधा देने का कार्य किया है इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम में ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने एसआरपी फ़ोर्स के अधिकारी को स्व. केपी गायकवाड के तीन महला इमारत की चाभी सौंपी। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक सुमित्र काम्बले तथा आभार प्रदर्शन पश्चिम विभाग एसीपी सैफन मुजावर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.