मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर भोपाल में विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर भोपाल में विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर भोपाल में विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन कर मिंटो हाल परिसर में गांधी जी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने मणिपुर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा नफरत बांटी है और नफरत की राजनीति की है जिसका नतीजा है की आज मणिपुर जल रहा है। मणिपुर में भयावह माहौल की स्थिति बनी हुई है। डबल इंजन की सरकार हिंसक घटनाओं को काबू करने में नाकाम हैं। जिस से हिंसा भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र रूप से घुमाए जाने से सारा देश शर्मसार हुआ है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा लगाने वाले चुप हैं। मोदी जी मणिपुर में जारी हिंसा और महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने पर ना कोई एक्शन ले रहे हैं और ना ही मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा ले रहे हैं। मोदी जी इस घटना पर खामोश हैं। वहीं आरिफ मसूद ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा की शिवराज जी मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना चला रहे हैं और मणिपुर की घटना पर चुप हैं, क्या मणिपुर की महिलाएं शिवराज जी की बहनें नही हैं? जहाँ से शिवराज जी को वोट मिलते हैं बस वहीं की महिलाएं उनकी बहन बेटियां हैं। मध्यप्रदेश में कानून का राज है का दम भरने वाले शिवराज जी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर की घटना पर कार्यवाही की मांग भी नही कर पा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article