इटवा, सिद्धार्थनगर। सरकार द्वारा पुराने 500 और 1000 रुरुपये के नोटो पर बैन लगाने के बाद बैंको के बाहर लंबी कतार लगती है। इसे ध्यान में रखते हुयें इटवा कांग्रेस पार्टी के बरिष्ठ नेता व इटवा विधानसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार मुर्तजा चैधरी ने इटवा कस्बे के सिन्डीकेट बैंक आदि के सामने लोगो को पानी पीने के लिये प्याऊ की ब्यवस्था कराई है। इस बात की क्षेत्रीय जनेा ने सराहना की है। कस्बे के दिलीप कुमार, राम जतन , श्रीराम, मतीउल्लाह आदि का कहना है कई बार लाइन से निकल कर दूर पानी पीने चले जाने पर दुबारा लाइन में लेने से लोग मना करने लगते थे। यह पानी की सुबिधा उपलब्ध करा कर नेता जी एक सराहनीय कार्य किया है। वहीं कांग्रेसी नेता मुर्तजा चैधरी का कहना है सबये बड़ा धर्म मानव धर्म है। यहीं मान कर हमने एक छोटा सा प्रयास किया है । बैंक परिसर के बाहर कोई हैण्डपंप न होने से लाइन में लगे लोगो को पानी के जिये परेषान न होना पड़े। हालांकि नेता जी के इस कार्य की क्षेत्र में काफी चर्चाएं है।
