मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना के तहत एक साथ 400 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना के तहत एक साथ 400 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय में आने वाली ग्राम पंचायत खापा स्वामी डब्ल्यूसीएल कन्हान एरिया के ग्राउंड में आज मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह, निकाह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें आज 400 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री योजना के तहत किया गया जिसमें 400 दूल्हों की बरात दुर्गा स्टेज पार्क से निकाली गई डीजे बाजे की गूंज आतिश बाजी से बरात पंडाल में पहुंची, जहां पर 400 जोड़े की शादी संपन्न कराई गई विधि विधान द्वारा गायत्री मंत्रोचार से विवाह कराये गये, मौलाना ने खुतबा पढके निकाह सपन्न कराया गये, इस आयोजन में एसडीएम मधुबन तराव धुर्वे,तहसीलदार रेखा देशमुख,नायब तहसीलदार डा पूर्णिमा खंडायित जनपद पंचायत की रश्मि चौहान ने सभी उपयंत्री, सचिव रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग राजस्व विभाग, पुलिस बल सहित सभी समाज सेवी संगठन का योगदान रहा।

मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना के तहत एक साथ 400 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न | New India Times

भाजपा पदाधिकारी की मौजूदगी में शादी संपन्न हुआ। डब्ल्यूसीएल के सुरक्षा कर्मियों ने भी सहयोग प्रदान किया, पंचानवे पंचायत और दो नगरपालिका क्षेत्र के विवाह जोड़ों के साथ में हजारों की संख्या में दूल्हा दुल्हन के परिजन एवं नागरिक गण उपस्थित रहे। दुल्हन को 38 हजार रू. की गृहस्थी का सामान एवं ग्यारह हजार का चेक प्रदान किया गया। आए हुए सभी अतिथियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था रही। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आयोजन ऐतिहासिक रहा। इस आयोजन में विधायक ने सांसद नकुल नाथ की ओर से सभी जोड़ों को लंच बॉक्स उपहार में दिये। विवाह सम्मेलन का भाजपाई करण करने पर आपत्ति दर्ज कराई। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी साहू ने इस पर पलटवार किया। ऐसे आयोजन में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस आयोजन में पूर्व मंत्री चंद्रभान चौधरी पूर्व विधायक नत्थनशा कवरैती, विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, दोनों नगर पालिका के अध्यक्ष, दोनों दलों के ब्लॉक प्रमुख, सरपंच एवं पत्रकार गण शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article