बकरीद को लेकर इटवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

आगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

क्षेत्राधिकारी इटवा श्री पवीन प्रकाश ने 21 मई 2026 को उपस्थित लोगों से कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें, जिससे आपसी सौहार्द न बिगड़े और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की नौबत न आए।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी की फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कुर्बानी के अपशिष्ट को सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंककर जमीन में दफन करें।

थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार मिश्र ने भी उपस्थित लोगों को यही निर्देश दिए। बैठक के दौरान मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई।

नायब तहसीलदार इटवा श्री विन्द्रेश गुप्ता ने कहा कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी इटवा श्री अखिलेश दीक्षित ने लोगों से अपील की कि अपशिष्ट सड़क पर न फेंकें, बल्कि उसे जमीन में दफन करें। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी साझा करते हुए कहा कि सफाई से संबंधित कोई समस्या होने पर तुरंत सूचना दें।

इस अवसर पर गुलाम मोहम्मद, नफीस खान, राजू पार्सल, सभासद रहमतुल्लाह, ग्राम प्रधान विजय यादव, रामानंद, अबू साद, मारूफ हसन, पप्पू उपाध्याय, मोहम्मद इसराइल, चंदन, मोहम्मद शब्बीर, ओम प्रकाश, कमर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article