नाबालिग को बहला-फुसलाकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कोतवाली पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकित कन्नौजिया को बरेली मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी आनंद विहार कॉलोनी का निवासी बताया गया है।

यह है मामला:

19 मई को पीड़िता की मां ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 17 मई की शाम करीब 7 बजे आरोपी अंकित, अजीजगंज तिराहे पर चाट खाने गई 11 वर्षीय बच्ची को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। रात करीब 9 बजे आरोपी बच्ची को वापस तिराहे पर छोड़कर फरार हो गया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट भी की।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 153/2026 के तहत धारा 137(2), 74, 115(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुनीम मलिक और कांस्टेबल नायब अली शामिल रहे। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article