मेघनगर फुटतालाब में देखने को मिली जिले की संस्कृति, गरबा देखने खेलने वालों के साथ मंदिर में दर्शनों के लिए भी दूर दूर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर फुटतालाब में देखने को मिली जिले की संस्कृति, गरबा देखने खेलने वालों के साथ मंदिर में दर्शनों के लिए भी दूर दूर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में देर रात फुट तलाव में स्थानीय गरबा समूह द्वारा जिले की पारंपरिक वेशभूषा के साथ गरबा कर क्षेत्रवासियों को गर्व का अहसास करवाया गया. जिले की संस्कृति के साथ गरबा किया. इस अवसर पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री ने समूह को नगद पुरस्कार भी दिए गए. मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मारुति नंदन हनुमान मंदिर में चल रहे नवरात्रि महोत्सव ने आयोजन की लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

मेघनगर फुटतालाब में देखने को मिली जिले की संस्कृति, गरबा देखने खेलने वालों के साथ मंदिर में दर्शनों के लिए भी दूर दूर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु | New India Times

झाबुआ, राणापुर, सारंगी और पेटलावद के साथ पडोसी राज्य के लोग भी गरबे देखने के लिए पहुंच रहे हैं. फुटतालाब की पवित्र भूमि पर विराजित माँ अम्बे के चेहरे का तेज देखते ही बन रहा है वहीं मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की सजावट व तेज देखते ही बन रहा है. आयोजन में सोमवार को विधायक वीर सिंह भूरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. उन्होंने लोगों को नवरात्रि की बधाई दी. अनुशासन, श्रेष्ठ सुरक्षा व्यवस्थाओं और बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता के यहां आने के कारण यह आयोजन जिले भर में सकारात्मक रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है. आयोजन समिति के सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन, राजेश रिंकू जैन और मंदिर के महंत मुकेश दास जी महाराज के साथ श्रीमती सीमा सुरेश जैन और श्रीमती नीता रिंकू जैन ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया है. आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने कहा कि इस आयोजन के प्रति लोगों का प्यार और विश्वास ही हम सब की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी के चलते इस आयोजन में हम प्रतिवर्ष कुछ नया कर पाते हैं. आयोजन में बाहर से पहुंचे लोगों ने भी आयोजन में मिलने वाले सम्मान और आयोजन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सराहना की है. बाहर से आने वाले कलाकार भी इस आयोजन को अनुपम और जिले का श्रेष्ठ आयोजन मानते हैं. आयोजन में गरबों की प्रस्तुतियों के साथ कठपुतली से जुड़ी भी प्रस्तुतियाँ की गईं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article