यवतमाळ में समाजसेवियों का सम्मान, प्रेरणादायक कार्यों के लिए हुआ गौरवपूर्ण सत्कार | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाळ में समाजसेवियों का सम्मान, प्रेरणादायक कार्यों के लिए हुआ गौरवपूर्ण सत्कार | New India Times

महाराष्ट्र पुलिस बॉईज संघटना, यवतमाळ एवं यवतमाळ जिला हॉकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रख्यात समाजसेवी मा. श्री भाई अमन एवं मा. डॉ. मुजम्मील कोशिश सर को सम्मानचिन्ह भेंट कर उनका गौरवपूर्ण सत्कार किया गया। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने दोनों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
समारोह का नेतृत्व महाराष्ट्र पुलिस बॉईज संघटना, यवतमाळ के जिलाध्यक्ष अतीक अफजल शेख ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित व्यक्तियों का सम्मान आवश्यक है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article