अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
शहर में सामाजिक एवं वैवाहिक परिचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “तारूफी जलसा (परिचय सम्मेलन / रिश्ता सम्मेलन)” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम My Future Roshni Women Child Development Society द्वारा आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन 31 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विशाल शादी हॉल, छोला रोड, फूटा मकबरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग्य अविवाहित एवं तलाकशुदा लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय के माध्यम से रिश्तों की संभावनाओं को बढ़ाना है।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रति व्यक्ति 600 रुपये का पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ अधिकतम दो लोग ही शामिल हो सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए स्कैन एंड पे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
आयोजन से जुड़े डॉ. मुबारिक खान और रुकसार खान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक पहल को बढ़ावा देते हैं और लोगों को एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल में जीवनसाथी चुनने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

