हिमांशु शेखर उपाध्याय बने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

हिमांशु शेखर उपाध्याय बने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी | New India Times

हिमांशु शेखर उपाध्याय ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। आप 2007 सिविल सेवा बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी हैं।
इससे पूर्व श्री उपाध्याय उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (योजना) का दायित्व निभा रहे थे। उन्होंने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा से ग्रहण किया जिनका स्थानान्तरण वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय), प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे के पद पर हो गया है।
श्री उपाध्याय मूलतः अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से परास्नातक हैं तथा प्रतिष्ठित डॉ अमरनाथ झा छात्रावास के अंत:वासी रहे हैं। श्री उपाध्याय की छवि एक तेज़ तर्रार अफसर की है एवं वह उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं जिसमें मंडल परिचालन प्रबंधक प्रबंधक, झॉंसी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य)/प्रयागराज मंडल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आगरा एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक सह स्टेशन निदेशक कानपुर प्रमुख हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article