22 अप्रैल को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर, प्रत्येक रक्तदाता को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

22 अप्रैल को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर, प्रत्येक रक्तदाता को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times
प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने एनआईटी को बताया कि हमारी समिति पिछले 10 सालों में हजारों लोगों को दुर्घटना या गंभीर बीमारी में रक्त वीरों की मदद से अब तक हजारों लोगों को रक्त से मदद कर चुकी है और यह सिलसिला लगातार जारी है. किसी भी सड़क हादसे या फिर गंभीर बीमारी में लोगों की रक्त से मदद की जा रही है जिससे जरूरत के समय लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया जाए. इसको लेकर समिति अब 22 अप्रैल 2022 को प्रदेश महासचिव व भागवताचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय माधुरी शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे से तक लाइफ केयर ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने नेशनल हाईवे नंबर दो मथुरा पर अमर उजाला फाउंडेशन के साथ लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी पूर्ण कर ली गई है. रक्तदान शिविर का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन मनोज वर्मा के द्वारा किया जाएगा. मुख्य अतिथि जनपद के वरिष्ठ हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर भास्कर तिवारी रहेंगे जबकि अतिथि के रूप में यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार मौजूद रहेंगे. समिति की तरफ से सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ टू व्हीलर चलाते समय उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट दिया जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित व संयोजक लक्ष्मी कांत शास्त्री के द्वारा लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की गई है. जो भी लोग रक्तदान करना चाहते हैं वह फोन नंबर MO 8266001000 / 7906826117/ 9927036796 पर संपर्क कर सकते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article