पानी की टंकी में मिले कीड़े-मकोड़े, ABVP ने छात्रों को पिलाया ठंडा जल, मटके पर दिया कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पानी की टंकी में मिले कीड़े-मकोड़े, ABVP ने छात्रों को पिलाया ठंडा जल, मटके पर दिया कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन | New India Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई धौलपुर द्वारा पीजी कॉलेज में पीने के पानी की समस्या को लेकर कॉलेज के छात्रों के लिए पीने हेतु ठंडे जल की व्यवस्था की और पीजी कॉलेज प्राचार्य अव्यवस्थाओं को लेकर मटके पर ज्ञापन दिया। इस मौके पर जयपुर प्रांत के निजी विश्विद्यालय प्रांत संयोजक अभिनव सिंह ने बताया कि गत दो माह से पीजी कॉलेज में पीने के पानी समस्या चली आ रही है बढ़ते गर्मी के साथ कॉलेज में छात्रों के लिए पीने के पानी की किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर छात्रों के लिए पीजी कॉलेज में ठंडे पानी की व्यवस्था की वही सैकड़ो छात्रों के साथ मिल कर प्राचार्य महोदय को मटके पर कॉलेज की पीने के पानी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया। कॉलेज में चार वाटर कूलर लगे हैं। जिनमें से तीन कई दिनों से खराब पड़े हैं। इस मौके पर जिला संयोजक नितिन कुशवाहा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने जब प्राचार्य को कॉलेज में पीने के पानी समस्या के निरीक्षण करने का आग्रह किया तो मौके पर 4 में 3 वाटर कूलर खरब पाए गए थे वही सप्लाई टंकी में भी कीड़े-मकोड़े व पानी की टंकीयां गंदी पाई गई थी। यह प्राचार्य की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। इस मौके पर धीरेंद्र कुशवाहा ने कॉलेज प्राचार्य को पानी के मटके कॉलेज की पानी की समस्याओं का ज्ञापन लिखकर प्राचार्य महोदय को दिया। इकाई अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद सदेव छात्र हित वह समाज हित के लिए कार्य करती है पीजी कॉलेज धौलपुर जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है उसके बावजूद भी यहां पर पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का सामना छात्रों को करना पड़ रहा है जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद इसको लेकर के कॉलेज में छात्रों के साथ उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रिंशपाल, रामभरत, विकाश अग्रवाल, राजकुमार, लोकेंद्र, रोहित, सिन्टू कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, मुन्ना लाल कुशवाह, राहुल, प्रदीप, अंकित, गौरव दिवाकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article