मथुरा में अलंकार अग्निहोत्री का भव्य स्वागत, परशुराम शोभायात्रा में हुए शामिल | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में अलंकार अग्निहोत्री का भव्य स्वागत, परशुराम शोभायात्रा में हुए शामिल | New India Times

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री के मथुरा आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद वे चर्चा में आए हैं।
अलंकार अग्निहोत्री भगवान परशुराम शोभायात्रा में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे थे। होली गेट पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति, उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में युवा ब्राह्मण कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अग्निहोत्री ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और सामान्य वर्ग के युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से जुड़कर अपनी आवाज बुलंद करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश राजनीतिक दल अपने हितों तक सीमित हो गए हैं और आम जनता के मुद्दों पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने वाला कोई मजबूत राजनीतिक विकल्प फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।
कार्यक्रम में भागवत आचार्य चारु चर्चका लाडली, संजय हरियाणा, श्याम शर्मा, बृजेश शर्मा, मनीष शर्मा, अर्जुन पंडित, अशोक शर्मा, कन्हैया कटारा, दीक्षा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article