अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पोस्ट कमांडर अमित कुमार गिरि के नेतृत्व में आरपीएफ टीम—IPF ए.के. सिंह, ASI सनिका भेंगरा और HC उत्तम सरकार—द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा–जमालपुर एक्सप्रेस से अवैध शराब की तस्करी की आशंका पर आरपीएफ पोस्ट भागलपुर की टीम ने प्लेटफॉर्म पर निगरानी एवं सघन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 के दिल्ली छोर स्थित फुटओवर ब्रिज (FOB) के पास 3 कपड़े के बंडल और 1 प्लास्टिक बैग संदिग्ध अवस्था में पाए गए। यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई भी व्यक्ति उक्त सामान पर दावा करने के लिए सामने नहीं आया।
सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद बंडलों और बैग को खोलने पर उनमें कुल 124 लीटर देशी शराब (महुआ), 18 बोतल गॉडफादर बीयर (प्रत्येक 500 मि.ली.) तथा 12 बोतल डीलक्स कंट्री लिकर (प्रत्येक 300 मि.ली.) बरामद हुई।
जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, भागलपुर को सुपुर्द कर दिया गया।
बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹28,280 आंकी गई है।

