भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बुरहानपुर दौरा, अर्चना चिटनिस के निवास पर संगठनात्मक बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के बुरहानपुर प्रवास के दौरान वे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस के निवास, द्वारकापुरी (बुरहानपुर) पहुंचे।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने जिले की संगठनात्मक संरचना, कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उनके समक्ष प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, संगठन महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, बुरहानपुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बलराज नावानी ने जिले के विकास कार्यों, अधोसंरचना और बुरहानपुर के इतिहास सहित कई विषयों पर चर्चा की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंद पुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, भाजपा नेता अमित बृजमोहन मिश्रा, श्रीमती राखी अमित मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल जाधव, महापौर माधुरी अतुल पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराज नावानी, पूर्व महापौर अतुल भाई पटेल, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, मंडल अध्यक्ष रवि काकड़े, चिंटू राठौर, नितिन महाजन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अज़हर उल हक़, जिला मंत्री सुनील वाद्ये, प्रदीप कसेरा, रूद्रेश्वर एन्डोले, सुधा चौकसे, सावित्री बत्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या कदवाने, सुवर्णा पाटिल, मंडल महामंत्री निलेश सोनी, प्रसाद उमाले, ग्राम पंचायत एमागिर्द के सरपंच अब्दुल शाहिद, सचिन मंडलकर सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत, पार्षद, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article