वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला गोकर्णनाथ सदर चौराहा स्थित सेठानी हाता में समस्या समाधान परिवार की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने होली के गीतों को गाकर लोगों का मन मोह लिया। इस शुभ अवसर पर गोला गोकर्णनाथ नगर के कवियों ने कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया।
गोला गोकर्णनाथ सदर चौराहे स्थित सेठानी हाता में समस्या समाधान परिवार की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोला नगर के वरिष्ठ कवि मधुकर सैदाई ने होली के गीतों को गाकर पंडाल को सराबोर कर दिया। इस अवसर पर दहेज रहित सर्व समाज सामूहिक विवाह के लिए फार्म का पंजीकरण भी किया गया अगले समय में दहेज रहित विवाह गीत समाधान परिवार की तरफ से संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक रजनीश गुप्ता,कुशाग्र गुप्ता,जुनैद ईराकी,शशी गुप्ता,स्वेता सिंह,रीना सिंह,शारदा सिंह, डॉ मुकेश वर्मा अशोक का सक्सेना सहित तमाम कार्यकर्ताओं के सहित गोला नगर के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
