अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में बिहार दिवस के अवसर पर कहलगांव डीएसपी शिवानंद सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान कहलगांव में निकाला गया।
इस अवसर पर नशा मुक्त हो बिहार, जय बिहार, जय बिहार के नारे सभी लोग लगा रहे थे। जन जागरूकता अभियान के बैनर में नशा मुक्ति के लिए दोहा लिखा गया था
“गृह क्लेश और मारपीटाई,अब वो छोड़ो ये है नशे की लत भाई”।

अभियान कहलगांव में घूम -घूम कर के किया गया। इस अभियान में डीएसपी श्री सिंह के अलावा , कहलगांव थाना प्रभारी श्रीकांत भारती ,एसआई पूजा कुमारी, प्रवीण कुमार सहित कई पुलिसकर्मी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थें।
कार्यक्रम का आयोजन कहलगांव थाना के सौजन्य से किया गया था।
इसके अलावा कल शाम डीएसपी श्री सिंह ने कहलगांव थाना में शराब को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग की, जिसमें श्री सिंह ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि ,जहां भी शराब मिले या बिक रहा हो तो इसकी सूचना पुलिस को दे कर सहयोग करें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अपनी- अपनी बातें एवं सुझाव रखी। उपस्थित लोगों ने भी सहयोग करने की बात कही।
