मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा शहर के अंबाड़ा रोड स्थित फलाह चौक पर 1 मई 2026 को ए एस ऑनलाइन एंड एजुकेशन सर्विसेज का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस सेंटर के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें ऑनलाइन ई-गवर्नमेंट सेवाएं, शिक्षा परामर्श, बैंकिंग सुविधाएं, वाहन संबंधित कार्य तथा प्रिंटिंग सेवाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक जतन उईके, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, उपाध्यक्ष ताहीर पटेल, सुनील बुधराजा, मो. सिराज पहलवान, सदर अंबाड़ा ईशाक पटेल एवं हाजी शाहिद के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रवि खापरे, इमरान खान, पार्षद दुर्गेश उईके, कदीर सैय्यद, गुड्डू फारूकी, जिब्राईल मंसूरी, अफरोज खान, अमजद खान, मोहशीन पटेल, एजाज शेख, अशफाक कुरैशी, डॉ. आरिफ कुरैशी, अलताफ मंसूरी, अब्बास शेख, इमरान पठान, साबिर फारूकी, आरिफ शेख, इमरान शेख, प्रेमराज सौदागर, इरशाद फारूकी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सेंटर संचालक प्रो. आवैज़ सौदागर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकने से बचाना और सभी जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

