भोपाल पुलिस की अपील: नशे व अवैध हथियारों की दें सूचना , पहचान रहेगी गोपनीय | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस की अपील: नशे व अवैध हथियारों की दें सूचना , पहचान रहेगी गोपनीय | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराध पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त ने जनसामान्य से सहयोग की अपील की है। जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, चाकू-छुरी या अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कोई भी गुप्त जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित कर सकता है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि नागरिक बिना किसी डर के आगे आकर जानकारी साझा कर सकें। इसके लिए एक विशेष मोबाइल नंबर 7587648330 जारी किया गया है, जिस पर सीधे संपर्क कर सूचना दी जा सकती है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि समाज को सुरक्षित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article