जुन्नारदेव स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही: ड्यूटी से गायब मिले दो डॉक्टर, मरीजों की लंबी कतार से चरमराई व्यवस्था | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शनिवार 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एसडीएम कामिनी ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टर, डॉ. अविनाश धाकड़ और डॉ. प्राची साहू अनुपस्थित पाए गए।
मामले में जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि दोनों डॉक्टरों को फोन किया गया है, लेकिन वे अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।

जुन्नारदेव स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही: ड्यूटी से गायब मिले दो डॉक्टर, मरीजों की लंबी कतार से चरमराई व्यवस्था | New India Times

अस्पताल में इस दौरान ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखी गई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराती नज़र आई। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के चलते व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी के साथ डॉ. एहफाज अख्तर और डॉ. योगेश चौहान ने संभाली। वहीं एक डेंटल डॉक्टर भी अलग से मरीजों को देखते नजर आए।
बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व अवकाश होने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक थी, जिससे भीड़ और बढ़ गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम कामिनी ठाकुर के साथ तहसीलदार ज्योति ठोके, पटवारी शत्रुघ्न सिंह और कोटवार विनोद बरखाने भी मौजूद रहे। इस दौरान पंचनामा तैयार किया गया।
सूत्रों के अनुसार, अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों में से एक का ध्यान सरकारी अस्पताल की अपेक्षा निजी प्रैक्टिस पर अधिक है। यह भी दावा किया जा रहा है कि उपस्थिति दर्ज कराने के बाद डॉक्टर अस्पताल से अनुपस्थित हो जाते हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article